न्यूज 11 भारत
सिमडेगा / डेस्क : खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा सिमडेगा से लौटते वक्त कोलेबिरा प्रखंड में रुक कर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मिले उनकी समस्याओं से रूबरू हुए.
कोलेबिरा में भगवान बिरसा मुंडा वीर सहित तेलंगा खड़िया और रण बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके बाद बसिया होते हुए खूंटी प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए लौट गए.
मौके पर जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की जिला विधायक प्रतिनिधि समी आलम यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल तिर्की जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग एवम श्यामलाल प्रसाद मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगाडी पूर्व अध्यक्ष सुनील खड़िया यूथ कोलेबिरा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग युवा अध्यक्ष सचिन गुड़िया टी टांगर अध्यक्ष अशफाक ,मो कयूम अशोक लुगून संतोष केरकेट्टा और भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे . साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग एवं प्रखंड प्रमुख दूतमी हेंब्रम ने भी सांसद को माला पहनकर स्वागत किया एवं क्षेत्र की समस्या के बारे चर्चा की.