झारखंडPosted at: जून 30, 2025 सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाकात. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. बहुत जल्द ही वह झारखंड को आशीर्वाद देने हम सबके बीच होंगे.