सुमित कुमार पाठक/न्यूज 11 भारत
पतरातु/डेस्क: पीटीपीएस पतरातू डैम में स्थित सरोवर विहार रिजॉर्ट में पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान प्रखंड प्रभारी ,सह प्रदेश महासचिव शांतनु मिश्रा जिला पर्यवेक्षक सह ट्रेनर राजीव मेहता उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल तथा संचालन वरिष्ठ नेता अमर यादव ने किया|
इस बैठक में उपस्थित अतिथियों द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियो नियुक्ति पत्र तथा प्रखंड अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारी को पार्टी का दो झंडा एक अपने-अपने घरों में तथा दूसरा अपने पंचायत के चौक चौराहों पर लगाने हेतु दिया गया.
वही प्रखंड प्रभारी ने कहा कि वर्तमान राज्य प्रभारी के राजू जी के द्वारा सोशल इंजीनियरिंग के साथ पूरे संगठन का जमीनी स्तर पर पूर्णगठन कराया जा रहा है|
वहीं जिला अध्यक्ष पासवान ने कहा कि जन् मुद्दों के सवाल पर आवश्यकता पड़ी तो कार्यकर्ता आंदोलन भी करें और कोई भी निरंकुश पदाधिकारी जिनके क्रियाकलाप और लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल होती है ,वैसे पदाधिकारी आंदोलन करें और पार्टी उसे हटवाने का भी काम करेगी| वहीं पर्यवेक्षक सह ट्रेनर राजीव मेहता ने मंडल पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन विस्तार करने के टिप्स कार्यकर्ताओं को बताया |
वहीं अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 12 सदस्यो कि प्रखंड कमेटी तथा पतरातू प्रखंड अंतर्गत पांच मंडल अध्यक्ष के मनोनय की घोषणा की. जिसमें पांच मंडल अध्यक्ष क्रमशःअनिल सिंह ,लखन राम मो मुख्तार अंसारी तथा शिबू महतो हैं| वहीं प्रखंड कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल के साथ दो उपाध्यक्ष संजय यादव तथा मोहम्मद इकबाल हुसैन सहित 9 महासचिव शंभू सिंह, प्रकाश दास ,वीरू सिंह ,श्रीमती प्रियंवदा प्रिया ,मोबीन खान, अनिल कुमार, हरिदास साव, मुनेश्वर बेदिया तथा राम किशोर महतो को बनाया गया है|
वहीं बैठक के माध्यम से पतरातू प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ननकी को गिरिडीह विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया| वहीं बैठक में मुख्य रूप से डॉ केके शर्मा, जयप्रकाश सिंह ननकी,प्रेमनाथ विश्वकर्मा ,अमर यादव ,मोहम्मद कयूम अंसारी श्रीमती रंजीता करमाली, नीरज पटेल सहित दर्जनों उपस्थित थे|