Thursday, Jun 5 2025 | Time 20:42 Hrs(IST)
  • कोल इंडिया में लागू हुआ ड्रेस कोड, नियम तोड़ने पर कटेगी सैलरी
  • विकास भारती बिशुनपुर के रांची स्थित कार्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन
  • विकास भारती बिशुनपुर के रांची स्थित कार्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन
  • झारखंड आंदोलनकारियों की दुर्दशा पर मुखर हुआ संघर्ष मोर्चा, चैनपुर में हुई सभा
  • झारखंड आंदोलनकारियों की दुर्दशा पर मुखर हुआ संघर्ष मोर्चा, चैनपुर में हुई सभा
  • पेटरवार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण और मनाया पर्यावरण दिवस
  • पेटरवार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण और मनाया पर्यावरण दिवस
  • बुंडू में एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने व सूचना पट्ट लगाने के सख्त निर्देश
  • बुंडू में एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने व सूचना पट्ट लगाने के सख्त निर्देश
  • सरायकेला: लापरवाह वन विभाग के कारण एक और हाथी की दर्दनाक मौत, एक साल में छह गजों ने गंवाई जान
  • सरायकेला: लापरवाह वन विभाग के कारण एक और हाथी की दर्दनाक मौत, एक साल में छह गजों ने गंवाई जान
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाला पर्यावरण जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाला पर्यावरण जागरूकता रैली
  • गौवंश तस्करी मामला: तमाड़ बाजार से दर्जनों मवेशी बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
  • गौवंश तस्करी मामला: तमाड़ बाजार से दर्जनों मवेशी बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
झारखंड


रांची के स्मार्ट सिटी में बना बंगला हुआ आवंटित, जानिए कौन सा बंगला होगा किस मंत्री का आशियाना

रांची के स्मार्ट सिटी में बना बंगला हुआ आवंटित, जानिए कौन सा बंगला होगा किस मंत्री का आशियाना

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के 11 मंत्रियों के लिए धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में तैयार बंगले का आवंटन कर दिया गया है. स्मार्ट सिटी के एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. हर एक बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है. वहीं, बिल्टअप एरिया लगभग 8,000 वर्ग फीट है. इन बंगलों को दो हिस्सों में बांटा गया है. इसमें पहला हिस्सा रेजिडेंशियल ब्लॉक है जबकि दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है. एनेक्स ब्लॉक का निर्माण मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से किया गया है. बंगला नंबर 1 मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और बंगला नंबर 2 मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को आवंटित किया गया. 

 

इन्हें मिला ये बंगला 

बंगला नंबर 1 - नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू 

बंगला नंबर 2 - कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 

बंगला नंबर 3 - वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

बंगला नंबर 4 - स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मंत्री इरफान अंसारी 

बंगला नंबर 5 - पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद 

बंगला नंबर 6 - जल संसाधन विभाग, अल्प संख्यक विभाग मंत्री हफ़ीजुल हसन

बंगला नंबर 7 - ST/ SC/ OBC कल्याण मंत्री चमरा लिंडा 

बंगला नंबर 8 - राजस्व , निबंधन एवं भूमि सुधार , परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ 

बंगला नंबर 9 - ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य , पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह 

बंगला नंबर 10 - स्कूली ,  शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन 

बंगला नंबर 11 - श्रम , नियोजन , प्रशिक्षण, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव 

 


 
अधिक खबरें
विकास भारती बिशुनपुर के रांची स्थित कार्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 8:27 PM

आज 05 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर के रांची स्थित कार्यालय परिसर में जन शिक्षण संस्थान, रांची द्वारा पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम के साथ-साथ संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षुओं द्वारा पद यात्रा करते हुए बोरिया स्थित स्वर्णरेखा नदी का पूजन भी किया गया. इस अवसर पर विकास भारती के रांची स्थित परिसर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा रोहिणी साइंस क्लब के सहयोग से एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसके मुख्य अतिथि संस्था के सचिव डॉ अशोक भगत थे.

झारखंड आंदोलनकारियों की दुर्दशा पर मुखर हुआ संघर्ष मोर्चा, चैनपुर में हुई सभा
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 8:19 PM

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा गुमला जिला के तत्वावधान में आज चैनपुर ब्लॉक स्थित कौशल विकास केंद्र के सभागार में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय, राजकीय मान-सम्मान, स्वाभिमान से जीने का अधिकार, एक अलग पहचान, उनके पुत्र-पुत्रियों के लिए शत-प्रतिशत रोजगार और नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को ₹50,000 की सम्मान पेंशन राशि देने की सरकार से मांग की गई.सभा के मुख्य अतिथि और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलनकारियों की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि झारखंड में अलग-अलग कंपनियां बनाकर आंदोलनकारियों की भावनाओं को कुचला जा रहा है.

पेटरवार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण और मनाया पर्यावरण दिवस
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 8:13 PM

पेटरवार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस को मनाया गया. इस कार्यक्रम में बुंडू पंचायत और प्रदान संस्था ने मिलकर विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार वृक्ष स्कूल में लगाए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते पर्यावरण की दिक्कतों और उसके समाधानों पर चर्चा करना करना था. बच्चों को हरे भरे गांव की महत्वता बताई गई. चर्चा के उपरांत उपस्थित लोगों और बच्चों ने मिलकर पौधारोपण किया.

बुंडू में एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने व सूचना पट्ट लगाने के सख्त निर्देश
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 8:07 PM

बुंडू अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी, निबंधन पदाधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ, तथा तमाड़, सोनाहातु और राहे प्रखंड के सीओ, बीडीओ और थाना प्रभारी सहित अनुमंडल स्तर के कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सरायकेला: लापरवाह वन विभाग के कारण एक और हाथी की दर्दनाक मौत, एक साल में छह गजों ने गंवाई जान
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 8:01 PM

सरायकेला जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित तिल्ला टोला आमडाबेड़ा जंगल के पास एक ट्रस्कर (प्रमुख नर) हाथी की आज सुबह संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी ने खेत में लगी लौकी (लावकी) की फसल खाई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह खेत में ही तड़पते हुए गिर पड़ा. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बन गया है.