Friday, Jul 11 2025 | Time 09:33 Hrs(IST)
  • रिटायरमेंट के 5 महीने बाद भी CJI बंगले में क्यों रह रहे है चंद्रचूड़? कारण जानकर भावुक हो जाएंगे आप
  • Axiom-4 मिशन: NASA ने किया ऐलान, 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे शुभांशु शुक्ला
  • किस-किस को पीरियड आ रहा, विद्या मंदिर में गंदी हरकत, छात्राओं के उतरवाएं कपड़े
  • कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! कार से निकली पिस्टल, चली 12 गोलियां खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर ! 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
  • गुजरात पुल हादसा: अब तक 17 शव बरामद, 3 की तलाश जारी, 4 अधिकारी सस्पेंड
  • आज से 9 अगस्त तक ब्रह्मांड की कमान शिव जी के हाथ जानिए भगवान शिव के चार ऐसे गुण, जो बना सकते है जीवन को स्ट्रेस फ्री
झारखंड


नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच किलो का एक IED बरामद

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच किलो का एक IED बरामद

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः चाईबासा के छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनामाटी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये पांच किलो के 01 (एक) IED को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. 

 

बता दें कि, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महती सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लौहरा, अमित हासदा उर्फ अपटन, जयकात रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशीले है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०लाखपी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 183 BN 197 BN की टीमो का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संबालित किया जा रहा है.

 

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावती जंगली / पहाडी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है. अभियान के दौरान आज दिनांक 02.04.2025 को छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनामाटी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) IED बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

 


 

 
अधिक खबरें
गावां में नाबालिग की होने जा रही थी शादी, अचानक पहुंची पुलिस और बाल संरक्षण की टीम, रुकवाई शादी, भराया शपथ पत्र
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:51 PM

गावां प्रखंड के अमतरो पंचायत अंतर्गत रजवरिया टोला में गुरुवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग की शादी प्रशासन ने समय रहते रुकवा दी. नाबालिग बच्ची के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसका पालन-पोषण उसके दादा-दादी द्वारा किया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, दादी ने ही उसकी शादी कोडरमा जिले के मरकच्चो निवासी 22 वर्षीय युवक

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, TMH अस्पताल में चल रहा इलाज
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:18 PM

जमशेदपुर के बिष्टुपुर बीच बाजार में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. युवक अपने परिवार के साथ बिस्टुपुर के खाओ गली में नाश्ता कर रहा था. घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों नें घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. आनन-फानन में घायल युवक को टीएमएच अस्पताल में भर्ती किया गया. घायल युवक की पहचान रमेश सिंह के रूप में हुई है. वह चक्रधरपुर के रहने वाले है और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है.

बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:02 PM

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे उर्फ बाबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि "बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे. अचानक से उनका यूं हम सबको छोड़कर चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है.

11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 9:52 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना और जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार को लेकर सोचने के लिए प्रेरित करना है. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि इस साल 2025 का थीम है, "मां बनने की उम्र वही जब तन और मन की तैयारी सही".

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बरवाडीह के सीएससी संचालक अख्तर खान रांची में हुए सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 9:26 PM

बरवाडीह के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक अख्तर खान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया .यह सम्मान रांची स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सीएससी की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित