अरुण कुमार यादव/गढ़वा
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा से हजारों कावरियों को दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ कामना को लेकर गढ़वा जिले से आज लगभग एक हजार कावरियां को जेएमएम जिला कमेटी की ओर से देवघर रवाना किया गया. देवघर रवाना के पहले झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने अपने आवास से लेकर सोनपुरवा बस स्टैंड तक भगवा झंडे के साथ बोल बम के नारे के साथ जय कारा लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली. अंत मे बस स्टैंड के पास भक्ति गाने पर नाच गाना करते हुए सभी कावरियां को दर्जनों बसों से सभी कावरियों को रवाना किया.
पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की दिशोंम गुरु के स्वास्थ कामना को लेकर आज यंहा से हजारों कावरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना हो रहे है वंहा से जल लेकर भगवान वैद्यनाथ पर जलाभिषेक करेंगे और बासुकीनाथ एवं राजगीर जाएंगे एवं गढ़वा सहित पुरे राज्य की सुख समृद्धि की कामना करगे.वहीं सभी कावरियों को देवघर जाने से लेकर रास्ते के खाना रुकने सहित आने तक के सभी सुविधाओं के साथ रवाना किया!साथ ही बोल बम के गानों से कावरियों के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी झूमते नजर आए.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा कर प्रतिनिधिमंडल ने की सुविधाओं और सेवाओं की सराहना