Monday, Jul 7 2025 | Time 08:49 Hrs(IST)
  • पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर व पेड़ लगाकर वन बचाओ जन जागृति अभियान समिति ने मनाया वन महोत्सव
  • आज से दो दिन तक बंद रहेगा पहाड़ी मंदिर, जीर्णोद्धार कार्य के चलते लिया गया फैसला
  • झारखंड में बारिश का कहर! 8 जिलों में आंधी तूफान की संभावना: कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी
  • MS Dhoni Birthday: छोटे शहर से निकलकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया वर्ल्ड कप आज भी IPL में छाए है माही
झारखंड


JVM श्यामली की पूर्व छात्रा संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में हासिल किया अखिल भारतीय रैंक 17

JVM श्यामली की पूर्व छात्रा संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में हासिल किया अखिल भारतीय रैंक 17

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली की पूर्व छात्रा संस्कृति त्रिवेदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय रैंक 17 प्राप्त किया है.  संस्कृति की शैक्षणिक यात्रा जेवीएम श्यामली से शुरू हुई, जहां उन्होंने नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की. वह एक मेधावी और परिश्रमी छात्रा रहीं, और उन्होंने हेड गर्ल का पद भी सुशोभित किया. 

 

इसके पश्चात संस्कृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्गी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की और फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विशेषज्ञता के साथ राजनीति में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. उन्होंने राजनीति विज्ञान को ही यूपीएससी परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में चुना.

 

प्रधानाचार्य समरजीत जना का संदेश:

"संस्कृति त्रिवेदी की अद्भुत उपलब्धि पर हमें अत्यंत गर्व है. उनकी यह सफलता न केवल उनकी अथक मेहनत और बौद्धिक गहराई का प्रमाण है, बल्कि जेवीएम श्यामली द्वारा पोषित मूल्यों का भी प्रतिफल है. वह विद्यालय के दिनों से ही अनुशासन और नेतृत्व की प्रतीक रही हैं, और आज राष्ट्रीय स्तर पर उनकी चमक देखते हुए हम सभी अत्यंत गर्वित हैं. संस्कृति की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने और निष्ठा से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगी." पूरे जेवीएम श्यामली परिवार की ओर से संस्कृति त्रिवेदी को इस असाधारण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूती रहेंगी और देश के लिए प्रेरणादायक कार्य करेंगी.

 


 

 

अधिक खबरें
बुंडू NH-33 पर बड़ा हादसा, सरसों तेल से भरा मिनी ट्रक पलटा, लाखों के सरसों तेल का नुकसान
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:42 PM

ड सरसों तेल की पेटियां भरी हुई थीं, जिनके पलटने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और तेल की पेटियां उठाकर ले जाने लगे

दिनदहाड़े बीच सड़क पर तलवार से मारकर व्यवसायी की हत्या, सनसनी का माहौल
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:32 PM

गुमला शहर के जाने-माने व्यवसायी सिसई रोड निवासी विनोद जाजोदिया की रविवार को अपराधियों ने दिन-दहाड़े तलवार से मारकर हत्या कर दी. इसमें विनोद के बेटे गोविंद जाजोदिया ने सफलता हासिल की है. इससे परिवार में खुशी का माहौल था. खुशी के बीच यह हमला हुआ. हमले में उनकी एक आंख भी निकल गयी और सिर फट गया.

यूनियन बैंक के पास मुख्य सड़क पर जानलेवा गड्ढा, राहगीरों को हो रही परेशानी
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 9:51 PM

रांची पुरुलिया मुख्य सड़क पर यूनियन बैंक मुरी के पास सड़क पर गड्ढा हो जाने से राहगीरों को चलने में काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है. बताते चलें कि रांची से बंगाल के पुरूलिया जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. यह गड्ढा सड़क के तीन मुहाने पर बना हुआ है. इसी रास्ते से रोजाना तकरीबन हजारों लोग आना-जाना करते हैं. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज जाने का भी एकमात्र

दामोदर में डूबे पुत्र की तलाश में मदद की आस में भटकता रहा पिता, तीन दिनों बाद ग्रामीणों ने बरामद किया शव
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 9:41 PM

शुक्रवार को दामोदर में डूबा महाल गांव निवासी नव बनर्जी के 25 इकलौता वर्षीय पुत्र विशाल का शव 30 किमी दूर दामोदर के करगली घाट से ग्रामीणों के प्रयास से रविवार की शाम बरामद हुआ. इस दौरान बेसहारा पिता ने स्थानीय अमलाबाद ओपी से लेकर सीमावर्ती सुदामडीह थाना पुलिस के अलावे सांसद विधायक से भी नदी में डूबे पुत्र

भरनो प्रखंड के 3 गांवों में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की घुरती रथयात्रा हुई संपन्न
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 9:34 PM

भरनो प्रखंड के समसेरा करंजटोली,करौंदाजोर और करंज गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और माता सुभद्रा की घूरती रथ यात्रा का आयोजन बड़े ही भव्य और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ.भगवान जगन्नाथ अपने मौसी बाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से 9 दिन में रथ पर सवार होकर देवालय लौटे.इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण