Sunday, Aug 10 2025 | Time 15:15 Hrs(IST)
  • बहरागोड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना, कुछ समय के यातायात हुआ बाधित
  • बहरागोड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना, कुछ समय के यातायात हुआ बाधित
  • हजारीबाग में लंपी वायरस की दस्तक गोशाला में दो मवेशी संक्रमित
  • मेदिनीनगर के डिज्नीलैंड मेले में देर रात मची भगदड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • कीचड़, गड्ढे और जलजमाव के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी खल रही
  • भांजे के प्यार में इस कदर गिरी मामी, पति का हाथ तोड़ हो गई फरार कहा- किसी को बताया तो मुंह तोड़ दूंगी
  • एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, रिम्स रेफर
  • सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे नेमरा, पूर्व सीएम शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त सीएम हेमंत सोरेन सहित उनके परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना
  • JSCA की नई चयन समितियों का हुआ गठन, मनीष वर्धन बने सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन
  • कोडरमा के बड़े जैन मंदिर में 16 दिवसीय शांति विधान एवं श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न
  • हजारीबाग में स्टेडियम से स्किल-सेंटर तक वादों का खेल! युवाओं से छीना जा रहा सुनहरा भविष्य
  • यात्री को दी गंदी सीट, सनक गया माथा फिर लगा इंडिगो एयरलाइन को इतने लाख का जुर्माना
  • बिहार चुनाव से बाहर हुए 17 राजनीतिक दल, निर्वाचन आयोग ने किया पंजीकरण रद्द
  • जगन्नाथपुर डंपिंग यार्ड पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी से आक्रोश
  • गुरुजी के स्मृति में सिमडेगा पत्रकार संघ ने सदर अस्पताल में किया फल वितरण
झारखंड


झामुमो ने स्व० निर्मल महतो को किया नमन, जेल मोड़ स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

झामुमो ने स्व० निर्मल महतो को किया नमन, जेल मोड़ स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: आज 08 अगस्त को स्व० निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर रांची के जेल मोड़ स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर झामुमो रांची जिला समिति द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और नमन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय , केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य  एवं सिल्ली विधायक अमित महतो उपस्थित हुए. और स्व निर्मल महतो  के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. 

 

 मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय  ने कहा शहीद निर्मल महतो  ने झारखंड अलग राज्य के संघर्ष को जो धर दी थी, वह मुकाम तक पहुंच चुका है दिशाेम गुरु शिबू सोरेन  के नेतृत्व में. उनके शहादत दिवस के अवसर पर हम लोग हर साल यहां पर उपस्थित होते हैं. उनको नमन करते हैं, उनके संघर्षों को याद करते हैं. उनके संघर्षों को अपने दिल दिमाग में रखकर उनके बताए हुए संघर्ष के मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है इस राज्य में जो पूरे साल झारखंड अलग राज्य के योद्धाओं को उनके शहादत दिवस पर उनको नमन करने का काम करती है. चाहे वह निर्मल महतो  हो, विनोद बिहारी महतो  हो और ऐसे जितने योद्धा हैं सबको झारखंड मुक्ति मोर्चा याद करती है नमन करती है. उनके सपनों के अनुरूप झारखंड अलग राज्य में आज हम हैं हमें गर्व भी होता है और हम उनके संघर्षों को याद करते हैं नमन करते हैं.

 

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य  ने कहा आज एक विरल संयोग है की राज्य के संघर्ष के लिए एक जोड़ी अटूट बंधन का काम किया था चाहे वह कोयलालंचल से संथाल परगना तक और बिहार के कुछ हिस्से पूर्णिया से लेकर बांका और कोल्हान से लेकर उड़ीसा और बंगाल तक यह दो जोड़ी थे गुरु  और निर्मल दा. आज यह संयोग है कि जब हम गुरु  के शोककाल मे हैं,  तो हम निर्मल दाग के शहादत को भी नमन कर रहे हैं. यह दो ऐसे योद्धा हुए जिन्होंने विनोद बाबू के जो दिखाएं मार्ग पहले पढ़ो और लड़ो उसे पर जोर गुरु  का भी रहा निर्मलता का भी रहा. और जो महाजनी शोषण था चाहे वह कोल्हान में हो या संथाल में हो और एक तरफ सूदखोरी था, खासकर इंडस्ट्रियल इलाके टाटा में और इन सब के खिलाफ जो इन लोगों का संघर्ष रहा वह अमिट रहा. यह संघर्ष रुक नहीं यह अब हमारे जिम्मेवारी में है कि और सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि उन लोगों के दिखाएं मार्ग पर हम आगे बढ़े.

 

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम  ने भी स्व निर्मल महतो  को नमन करते हुए उनके शहादत दिवस पर उनके संघर्षों को याद किया और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

 

झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम  के अध्यक्षता मे हुए इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, अंतू तिर्की, कलाम आजाद, आदिल इमाम, महावीर विश्वकर्मा, डॉ तालकेश्वर महतो, आफताब आलम, अफरोज अंसारी, डॉ बबलू राम, परवेज आलम गुड्डू, कयूम अहमद, विश्वत भट्टाचार्य, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा, मनीष राणा, गोपाल पांडेय, साहिल यादव, नौशाद आलम, उमेश यादव, अवधेश यादव, विजय रविदास, दिनेश तिग्गा, मनिंदर सिंह, मुन्ना दुबे, राकेश, गुलफ़्सा शामी, कुलदीपक कुमार, राजेंद्र महतो, बबलू एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

 


 

 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 11:52 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्ध कर्म की परंपरा को उनकी बहू कल्पना सोरेन द्वारा पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ निभाया जा रहा हैं. नेमरा स्थित आवास पर कल्पना सोरेन ने परिवार के सदस्यों और समुदाय के बड़े-बुजुर्गों के साथ मिलकर रीति-रिवाजों का पालन किया.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.