Thursday, May 16 2024 | Time 21:53 Hrs(IST)
 logo img
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
झारखंड


CM चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में हुई JMM विधायक दल की बैठक, कल्पना सोरेन भी रही मौजूद

CM चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में हुई JMM विधायक दल की बैठक, कल्पना सोरेन भी रही मौजूद
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में जेएमएम विधायक दल की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति और आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024 में पार्टी की रणनीतियों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार -विमर्श किया गया. 

 

बैठक में कल्पना सोरेन भी हुईं शामिल

बैठक सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक स्टीफन मरांडी, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, गुमला विधायक, जिग्गा सुसारण होरो, दुमका लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी नलिन सोरेन और गिरिडीह लोस सीट के उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो और पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य सहित तमाम पार्टी के तमाम विधायक और नेता भी शामिल हुए. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं. 

 


 

इस बार की लड़ाई एक तानाशाह के खिलाफ- मथुरा प्रसाद महतो


सीएम आवास जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य की जनता जानती है इस बार की लड़ाई एक तानाशाह के खिलाफ है. पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है अब तैयारी में लग जाऊंगा. चुनाव है तो लड़ाई होगी इससे इनकार नहीं.

 

दुमका में कोई लड़ाई है ही नहीं- स्टीफन मरांडी

वहीं विधायक स्टीफन मरांडी पहुंचे ने कहा कि दुमका में कोई लड़ाई है ही नहीं. हमारे प्रत्याशी आसानी से दुमका जीत रहे हैं.

 

अधिक खबरें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:02 PM

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फार्म मैदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा. इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे.

जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:49 PM

जमशेदपुर में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में आलमगीर आलम के OSD और नौकर की गिरफ्तारी के बाद आलमगीर आलम की गिरफ्तारी हुई है. इसके बाद और कई लोग हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जो लोग पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते हैं उन्हें भी अब डर सताने लगा है. कब ईडी धमक दे देगी, यें भी कहना मुश्किल हैं. मगर स्वास्थ विभाग के बारे में जानकारी ईडी लेने लगी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने एक अभियुक्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मिलवाया. उन्हें बुके दिलवाया. ये सवाल भी घूम रही हैं.

बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:16 PM

हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में बरही के पंचमाधव आश्रम फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. चुनावी जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मंच पर लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद खीरु महतो, बरही विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, भाजपा नेता शिवलाल महतो, जिला प्रभारी अभय सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव मौजूद थे.

चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.

झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:16 PM

गिरिडीह जिले के गांडेय के जोधपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा कर वोट मांगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजपा बहुरूपिया है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी जो भाजपा को अच्छा नहीं लगा.