न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अब तक 74 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो खुद डुमरी और बेरमो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. JLKM ने रांची सीट से अपने प्रत्याशी को भी बदल दिया है. रांची सीट से प्रेम नायक की जगह राजकिशोर महतो को प्रत्याशी बनाया गया है. आज आई लिस्ट में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है.
इन्हें मिला टिकट
बेरमो - जयराम महतो
चंदनक्यारी - अर्जुन रजवार
खिजरी - सरिता तिर्की
गोमिया - अमरेश महतो
लिट्टीपाड़ा - मार्क बास्के
सारठ - अजहर अंसारी
जामा - देबिन मुर्मू
मांडू - बिहारी महतो
शिकारीपाड़ा - अविनाश हेंब्रम
रांची - राजकिशोर महतो