अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिले के हेरहंज थाना पुलिस ने कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने और अनुचित लाभ लेने के मामले में आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी युवक की पहचान बिहार के मोतिहारी जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हराजपुर गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है.
इस संबंध में हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने बताया कि मनीष कुमार हेरहंज स्थित दिनेश चंद्र अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत था. फर्जी दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत करने के आरोप में हेरहंज थाना में मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की जांच करने पर आरोप सही पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस अनुसंधान में हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के अलावे थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान ने अहम भूमिका निभाई.
इसे भी पढ़ें: रांची, बोकारो, धनबाद समेत 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी