वीरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: गोरहर थाना क्षेत्र क्षेत्र के बड़ा हादसा होते-होते टला. *गोरहर पुल के पास एक कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कंटेनर गोरहर पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर केबिन में तुरंत आग लग गई.
आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच सूचना पर गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
थाना प्रभारी ने बिना देर किए कंटेनर के जलते हुए केबिन का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला. इसके बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
थाना प्रभारी ने रवि रंजन कुमार* ने बताया कि "सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे. कंटेनर में आग लगी हुई थी. चालक केबिन में फंसा था. उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है. आग पर काबू पा लिया गया है."
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 6 लेन सड़क निर्माण के कारण जगह-जगह डिवाइडर में कट छोड़ दिए गए हैं. इसी वजह से आए दिन इस हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही हैं.
ग्रामीणों ने NHAI और सड़क निर्माण कंपनी से मांग की है कि खतरनाक कट को बंद किया जाए और सड़क पर रिफ्लेक्टर व साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि हादसों को रोका जा सके.
यह भी पढ़ें: CAT भवन निर्माण में देरी पर हाई कोर्ट नाराज, अधिकारियों के जवाब में मिला विरोधाभास