न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के बरडार गांव में रविवार रात सांप के काटने से 35 वर्षीय कामदेव सिंह की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी कौशल्या देवी, पुत्र विकास कुमार (10 वर्ष) और पुत्री प्रीति कुमारी (करीब15 वर्ष) बताया जाता है. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. परिजनों ने बताया कि जिस सांप ने कामदेव सिंह को काटा था, उसे पकड़कर घर के बरामदे के सामने ढककर रखा गया है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: आपसी विवाद में 52 वर्षीय महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस