पलामू में किडनैपिंग के बाद युवक की निर्मम हत्या, नग्न अवस्था में मिला विनीत तिवारी का शव

पलामू में किडनैपिंग के बाद युवक की निर्मम हत्या, नग्न अवस्था में मिला विनीत तिवारी का शव

पलामू में किडनैपिंग के बाद युवक की निर्मम हत्या नग्न अवस्था में मिला विनीत तिवारी का शव

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरकट इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है, जिसका कल शाम अपहरण कर लिया गया था. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की सघन जांच में जुट गई है.

कल रात लगभग 7:30 बजे विनीत तिवारी का अपहरण उस समय हुआ जब वह रास्ते में था. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि विनीत खुद अपनी गाड़ी रोकते हैं और तभी पीछे से एक दूसरी गाड़ी आती है, जिसमें सवार लोग उन्हें अपने साथ लेकर चले जाते हैं. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया था और पुलिस अधीक्षक (SP) से भी न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन इससे पहले कि पुलिस उन्हें सुरक्षित ढूंढ पाती, उनका शव बरामद हुआ.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के कपड़ा मील में बंधक बने 60 मजदुर लौटे चक्रधरपुर, मजदूरों ने कहा नहीं मिली झारखण्ड सरकार की मदद

संबंधित सामग्री

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सौजन्य मुलाकात की.

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर बताया कि उसके दोनों विधायकों चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी ने कांग्रेस उमीदवार प्रणव झा को व

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

झारखंड

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

झारखंड

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना मूल उद्देश्य

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

झारखंड

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, आवासीय सुविधा के साथ मिलता है रोजगार