युवक की पिटाई

डिज्नीलैंड मेले में अंगूठी चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई, पुलिस ने मामला कराया शांत

मेदिनीनगर शहर के शिवाजी मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले में अंगूठी चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई.

By : Ark Sahuliyar
डिज्नीलैंड मेले में अंगूठी चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई, पुलिस ने मामला कराया शांत

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर शहर के शिवाजी मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले में अंगूठी चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की धुनाई कर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.

अंगूठी चोरी के आरोप पर बढ़ा विवाद
गिरिडीह से आए दुकानदार संदीप कुमार श्रीवास्तव ने मेले में एक युवक को रोककर कहा कि उसके पास मौजूद अंगूठी उनकी दुकान से चुराई गई है. युवक का कहना था कि उसने अंगूठी कहीं और से खरीदी है. दुकानदार जब इसकी शिकायत करने मेला मैनेजर के पास जा रहे थे, तभी युवक अपने दोस्तों को बुला लाया और दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी.

चोरी के आरोप में युवक की पिटाई
मेला प्रबंधन ने हस्तक्षेप कर एक बार मामला शांत करा दिया था, लेकिन युवक दोबारा अपने कई साथियों को लेकर आ गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर युवक की जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

पुलिस ने संभाली स्थिति
मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया. फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है, फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने के कारण मेले में आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं.