बेंगलुरु में कार्यरत बगोदर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में गम का माहौल

By : Vaibhaw Vikram
बेंगलुरु में कार्यरत बगोदर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में गम का माहौल

न्यूज11 भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर प्रखंड के घाघरा गांव निवासी बालेश्वर महतो के 22 वर्षीय पुत्र घनश्याम महतो की बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में हुई मौत से इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार घनश्याम पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में रहकर एक निजी कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे थे. सोमवार को उनका शव उनके किराए के कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिलने की सूचना मिली. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु से गांव घाघरा लाया गया. जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया.

इस बीच बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो घाघरा गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. बताया गया कि घटना की सूचना मिलने पर विधायक ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर पोस्टमार्टम समेत सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को गांव भेजने की व्यवस्था करवाई थी. अंतिम यात्रा के दौरान शशि कुमार महतो, चेतलाल महतो, जयलाल महतो, पुरन महतो, कामेश्वर महतो, गोपी महतो, संतोष महतो, रोकी कुमार, निर्मल कुमार, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: प्रतिभाओं की धरती सिमडेगा के युवा सिनेमा निर्माण में छुने लगे शिखर, बैंगलोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आया हुनर

संबंधित सामग्री

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.