ठेकेदारी में रंजिश को लेकर युवक की पिटाई से हुई मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

By : News11 Bharat
ठेकेदारी में रंजिश को लेकर युवक की पिटाई से हुई मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम आराहंस में ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद में तीन दोस्तों द्वारा मिलकर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान संजू कुजूर (35 वर्ष), पिता ऊगस्तस कुजूर, ग्राम आराहंस, थाना नेतरहाट के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को आरोपियों ने संजू कुजूर के साथ मारपीट की थी. घायल अवस्था में संजू स्वयं सीएचसी नेतरहाट इलाज कराने पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह दवा लेकर घर लौट आया लेकिन देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नेतरहाट थाना को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा संजू के साथ कई बार मारपीट की जा चुकी थी, लेकिन हर बार संजू ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का कारण गांव में ठेकेदारी को लेकर चल रहा आपसी विवाद था. इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मथुरा बजिया (25 वर्ष), विवेक लकड़ा (18 वर्ष) और एक नाबालिग (16 वर्ष) है. वहीं अभिषेक कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार भेजा गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने मजाक में कहा बंदरिया.. पत्नी ने कर ली आत्महत्या
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य