अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों के खिलाफ यंग लॉयर्स एसोसिएशन की कड़ी आपत्ति, DGP से हस्तक्षेप की मांग

अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों के खिलाफ यंग लॉयर्स एसोसिएशन की कड़ी आपत्ति, DGP से हस्तक्षेप की मांग

अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों के खिलाफ यंग लॉयर्स एसोसिएशन की कड़ी आपत्ति dgp से हस्तक्षेप की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
यंग लॉयर्स एसोसिएशन (YLA), झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हमलों की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है. एसोसिएशन ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को औपचारिक पत्र लिखकर वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस के व्यवहार में सुधार के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

height=443

न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता पर सवाल
एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा है कि अधिवक्ताओं के खिलाफ हिंसा या पुलिसकर्मियों द्वारा किया जाने वाला दुर्व्यवहार केवल व्यक्तिगत घटना नहीं है, बल्कि यह कानूनी पेशे की गरिमा और न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है. YLA के अनुसार, अधिवक्ता न्यायालय के अधिकारी होते हैं और उनके कार्य में किसी भी प्रकार का अवैध हस्तक्षेप ‘रूल ऑफ लॉ’ की मूल भावना के खिलाफ है.

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की मांग
एसोसिएशन ने मांग की है कि राज्य के सभी पुलिस थानों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि अधिवक्ताओं के साथ संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित हो सके. साथ ही पुलिस बल के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने का भी सुझाव दिया गया है, जिसमें पेशेवर आचरण, संवैधानिक मूल्यों और सॉफ्ट स्किल्स पर विशेष जोर दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

ये भी पढ़ें- महुआ माज़ी के पुत्र सोमवित माज़ी के खिलाफ कार्रवाई हो: भाजपा 

संबंधित सामग्री

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा