मनोनयन

युवा अधिवक्ता अभय भुईयां बने भुईयां समाज के कानूनी सलाहकार, समाज को कानूनी सहायता देने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने सौंपा मनोनयन पत्र

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
युवा अधिवक्ता अभय भुईयां बने भुईयां समाज के कानूनी सलाहकार, समाज को कानूनी सहायता देने का लिया संकल्प

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने संगठन विस्तार करते हुए युवा अधिवक्ता अभय भुईयां को कानूनी सलाहकार के पद पर मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने अभय भुईयां के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि अधिवक्ता अभय भुईयां को कानुनी सलाहकार के पद पर मनोनीत होने से समाज को कानुनी सहायता देने में संगठन को मजबूती मिलेगी और भुईयां समाज के गरीब वंचित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि पलामू जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा और प्रत्येक प्रखंड में संगठन को मजबूती के साथ विस्तार किया जाएगा. 

इस अवसर पर नवमनोनीत जिला कानूनी सलाहकार अभय भुईयां ने कहा कि पलामू जिला में संगठन के माध्यम से समाज के गरीब पिछड़े हुए लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और भुईयां समाज में व्याप्त समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा.

इस अवसर पर नवमनोनीत जिला कानुनी सलाहकार अभय भुईयां को जिला महासचिव चन्दन कुमार भुईयां और जिला कोषाध्यक्ष योगेन्द्र भुईयां ने बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता अभय भुईयां के जुड़ने से समाज और संगठन को मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अचानक आए सैलाब में नेपाल में बहे गांव-के गांव, 1000 लोगों के लापता होने की आशंका, 30 पुलिसकर्मियों का भी पता नहीं

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.