हुसैनाबाद दाता नगर सड़क पर ऊंचा व गलत बना ब्रेकर बना दुर्घटनाओं का कारण

हुसैनाबाद दाता नगर सड़क पर ऊंचा व गलत बना ब्रेकर बना दुर्घटनाओं का कारण

हुसैनाबाद दाता नगर सड़क पर ऊंचा व गलत बना ब्रेकर बना दुर्घटनाओं का कारण

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के दाता नगर स्थित जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर बना एक अत्यधिक ऊंचा और गलत तरीके से निर्मित लगातार दो ब्रेकर लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है. बताया जाता है की सुशीला अकादमी स्कूल के पास स्थित इस ब्रेकर पर सोमवार की रात एक बाइक सवार संतुलन खो बैठा और गिरकर घायल होने से बाल-बाल बच गया. राहगीरों ने बताया कि यह ब्रेकर सड़क सुरक्षा के मानकों से काफी अधिक ऊंचा है, जिससे छोटे वाहनों की चेसिस तक रगड़ खा जाती है. ब्रेकर पर पड़े गहरे रगड़ के निशान उसकी खराब बनावट और निर्माण में बरती गई लापरवाही को स्पष्ट दर्शाता है. लोगो का कहना है कि इस स्थान पर कोई चेतावनी बोर्ड, पेंट या रिफ्लेक्टर नहीं लगा है. परिणामस्वरूप, यह ब्रेकर अचानक सामने आ जाता है और वाहन चालक समय रहते गति कम नहीं कर पाते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ जाती है.

स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक ब्रेकर को तुरंत सुधारा जाए और वहां सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी गंभीर हादसे को रोका जा सके.

यह भी पढ़े: ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख
 
संबंधित सामग्री

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

झारखंड

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

बालू घाट जाने वाले मार्ग को किया अवरुद्ध