वन संसाधन प्रबंधन

मनोहरपुर में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन 

सारंडा सभागार में मंगलवार को एफईएस और फिया फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
मनोहरपुर में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन 

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
सारंडा सभागार में मंगलवार को एफईएस और फिया फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर संस्थान के हरेन सुरीन ने उपस्थित विभिन्न विभागों से आये कर्मियों और पदाधिकारीयों को जानकारी दी. उन्होंने प्रखंड के कुमारमुंडा का इतिहास की जानकारी दी. जैसे 37.95 एकड़ वन क्षेत्र आता है. उन वन क्षेत्र में आज घना कम होते जा रहा है. ग्रामीण इंधन के लिए सूखी लकड़ी लाते हैं.साथ ही जीवन यापन के लिए महुआ, चिरोंजी आदि का व्यवसाय करते हैं. जल स्रोत की कमी के लिए लूज बोल्डर चैक डैम बनाया जा सकता है. वहीं कृषि विभाग की ओर से बताया गया की अभी फसल बीमा योजना किया जा रहा है.सभी किसान फसल बीमा करायें.साथ ही कृषि के लिए कृषि समृद्धि योजना के तहत पांच, दो एचपी का सोलर संचालित ले सकते हैं.जिन किसान का कुंआ, तालाब या नदी, नाला में लगा सकते हैं. 

वहीं पशुपालन विभाग की ओर से बताया गया की किसान को 100 बकरी और 5 बकरा मिलेगा. यह योजना 10 लाख की है लेकिन सरकार सब्सिडी के रूप में 70 प्रतिशत देगी .आपको सिर्फ 3 लाख रुपए देना होगा. वन विभाग की ओर से बताया गया कि जेएसएलपीएस समूहों को पतल दोना मशीन, चिरोंजी मशीन आदि दिया जा गया है. इच्छूक समूहों इस योजना का लाभ ले सकते हैं. जेएसएलपीएस की ओर से बताया गया की प्लास मार्ट में उत्पादन किया जा रहा है और स्टाल लगाकर उसे बेचा जा रहा है. साथ ही अभी मडुवा कैक का निर्माण भी किया जा रहा है. सभी विभागों ने कुमारमुडा गांव के उत्थान की बात कही. मौके पर कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर, पशुपालन विभाग डा संजय घोलटकर, प्रभारी कृषि पदाधिकारी बसंत लागुरी, बीटीएम राजीव रंजन, सिरिल सुरिन, पंचायत सचिव अमृता बाडा, रोमा कुमारी, ग्राम मुंडा आदि मौजूद थे.
 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।