अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सह झरिया के पूर्व विधयक संजीव सिंह के समर्थन में मंगलवार को सिंह मेंशन की महिलाओं ने बैंक मोड़ से धनसार चौक तक जनसंपर्क अभियान चलकर जनता से समर्थन की अपील की. इस दौरान माता कुंती सिंह, संजीव सिंह की बड़ी बहन किरण सिंह, छोटी बहन ज्योति सिंह, छोटे भाई मनीष सिंह की पत्नी मिनी सिद्धार्थ सहित परिवार की अन्य महिलाओं ने घर घर जाकर लोगों से संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इसके अलावे ठेला खोमचा वाले और दुकानदारों से भी समर्थन की अपील की. इस दौरान माता कुंती सिंह ने कहा कि उनका परिवार कई दशकों से झरिया सहित पुरे धनबाद की सेवा में समर्पित है. धनबाद की चहुमुंखी धनबाद करना यहां के लोगों की सुरक्षा उनके परिवार की प्राथमिकता है. इस दौरान बैंक मोड़, मटकुरिया रोड, धोवाटांड़, शास्त्री नगर, राजेंद्र मार्केट, उर्मिला टावर इत्यादि इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
यह भी पढ़ें: दानापुर में चलती महिंद्रा थार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप