गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

हाथी के हमले में घायल महिला

गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गावां प्रखंड के तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला सरो देवी पति स्व. जागो मुर्मू की गुरुवार को धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.

गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

संदीप बरनवाल/न्यूज11 भारत 
गावां/डेस्क:
गावां प्रखंड के तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला सरो देवी पति स्व. जागो मुर्मू की गुरुवार को धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है.

बताया जाता है कि 11 जुलाई की रात जंगली हाथियों के हमले में सरो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. परिजनों ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

ग्रामीणों के अनुसार, सरो देवी के पति जागो मुर्मू का भी करीब दो-तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है. अब उनके पुत्र चारो मुर्मू के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है.

घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी मुआवजा एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए स्थायी एवं प्रभावी उपाय करने की भी मांग उठाई है.

संबंधित सामग्री

जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

झारखंड

जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अहिल्यापुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में दर्ज मारपीट के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया

गया के गुरपा में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिहार

गया के गुरपा में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगू नगर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया.

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

झारखंड

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

गावां प्रखंड स्थित पिहरा में गत गुरुवार को घायल युवक महेन्द्र सिंह पिता स्व छोटू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई.

गैस पाइप खोलने के बाद बढ़ा विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तिवारी उरांव को टांगी से वार कर किया हत्या

झारखंड

गैस पाइप खोलने के बाद बढ़ा विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तिवारी उरांव को टांगी से वार कर किया हत्या

घाघरा थाना क्षेत्र के मुख्यालय से सटे महादानिया टोला में गुरुवार को आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी.

भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब... गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

झारखंड

भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब... गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

आस्था का ऐसा सैलाब... जिसे देखकर हर कोई 'जय जगन्नाथ' के जयघोष में डूब गया. गोमो की सड़कों पर आज वह भव्य और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला