पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: घाघरा पुलिस ने शनिवार को यज्ञ बगीचा के नीचे झिरगा बांध से एक महिला का शव बरामद किया है. शव की पहचान उसके पुत्र ने यज्ञ बगीचा निवासी 48 वर्षीय कुमारी उराइन के रूप में की. मिली जानकारी के अनुसार कुमारी उराइन शनिवार सुबह झिरगा बांध नहाने गई थी. दिन के करीब एक बजे कुछ लोगों ने देखा कि एक महिला पानी में डूबी हुई है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतका को मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी में गिर गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: घाघरा में रफ्तार का कहर: लाइन ट्रक की टक्कर से बैल की मौत,पुलिस ने वाहन किया जप्त