पलामू: पति से विवाद के बाद जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या

पलामू: पति से विवाद के बाद जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

30 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.

पलामू पति से विवाद के बाद जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: 
मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सुआ गांव निवासी सुदामा यादव की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार कल बुधवार की रात किसी बात को लेकर पुष्पा का अपने पति सुदामा यादव के साथ विवाद हो गया था. इसी बहस के बाद अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर पुष्पा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जहर खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसे देखकर घबराए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान विकास कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ में रांची के रामप्रसाद घोष लापता, काठमांडू में करते थे काम; परिजन परेशान

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.