न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल में इन दिनों एक खास कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. चांडिल के दो नंबर रेलवे फाटक के पास स्थित टार्जन गैरेज से जब हरे रंग की चमचमाती स्पोर्ट्स कार सड़क पर निकलती है, तो राहगीरों की नजरें अनायास ही उस पर ठहर जाती हैं. पहली नजर में यह किसी महंगी सुपरकार जैसी प्रतीत होती है, लेकिन असलियत में यह एक साधारण Maruti 800 है, जिसे मोहम्मद आरिफ ने अपनी मेहनत और कारीगरी से Lamborghini Aventador का रूप दे दिया है.
बचपन के सपने से हकीकत तक
90 के दशक और 2000 की शुरुआत में पली-बढ़ी पीढ़ी के लिए फिल्म Tarzan: The Wonder Car किसी जुनून से कम नहीं थी. इसी फिल्म से प्रेरित होकर मोहम्मद आरिफ ने भी एक दिन अपनी ‘टार्जन कार’ बनाने का सपना देखा था. पिछले दस वर्षों से मैकेनिक के रूप में काम कर रहे आरिफ ने अपने इसी जुनून को पहचान बनाते हुए अपने गैरेज का नाम भी ‘टार्जन’ रख दिया.
दो साल की मेहनत, पांच लाख का खर्च
आरिफ के अनुसार, इस अनोखे प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब दो साल का समय लगा. एक सामान्य हैचबैक को सुपरकार का लुक देना आसान नहीं था. डिजाइन की कटिंग, बॉडी की वेल्डिंग और फिनिशिंग का अधिकांश काम उन्होंने स्वयं अपने हाथों से किया.
इस परियोजना पर अब तक लगभग पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसमें उनकी मेहनत की मजदूरी शामिल नहीं है. म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट्स और फ्रंट ग्लास जैसे कुछ हिस्से बाजार से खरीदे गए, जबकि कार की पूरी बॉडी स्ट्रक्चर और डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया.
फीचर्स भी किसी सुपरकार से कम नहीं
आरिफ की यह मॉडिफाइड कार सिर्फ लुक में ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी खास है. इसमें Lamborghini Aventador जैसी शार्प बॉडी लाइन और एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है. कार को स्पोर्टी अंदाज देने के लिए इसे 2-सीटर कॉन्फिगरेशन में बदला गया है.
बेहतर ग्रिप और आकर्षक लुक के लिए 16 इंच के चौड़े एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. खास डिजाइन किए गए एग्जॉस्ट सिस्टम की वजह से कार स्टार्ट होते ही सुपरकार जैसी दमदार आवाज देती है. इसके अलावा सनरूफ, रिमोट लॉकिंग सिस्टम और हाई-फाई म्यूजिक सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल
चांडिल की सड़कों से निकलकर अब यह 'देसी लैंबॉर्गिनी' सोशल मीडिया पर भी छा गई है. कार के वीडियो और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और लाखों व्यूज बटोर रहे हैं. मोहम्मद आरिफ की यह मेहनत न सिर्फ उनके बचपन के सपने को साकार करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जुनून और हुनर के दम पर साधारण चीजों को भी असाधारण बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- रांची में होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग अलर्ट मोड पर, अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा
मेहनत और कारीगरी से दिया मारुति 800 को 'Lamborghini Aventador' का रूप, फीचर्स भी किसी सुपरकार से कम नहीं!
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य