पत्नी के कारनामे से पति के लिए घर ही बना टॉर्चर सेंटर, खतरे में जान, एसपी से सुरक्षा की गुहार

By : News11 Bharat
पत्नी के कारनामे से पति के लिए घर ही बना टॉर्चर सेंटर, खतरे में जान, एसपी से सुरक्षा की गुहार

न्यूज़11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
कुडू थाना क्षेत्र के जिलींग गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति अपनी ही पत्नी की मानसिक यातना, धमकी और साजिश का शिकार बन गया है. पीड़ित युवक सलीम पवरिया पिता सैयद पवरिया ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसका जीवन नरक बना दिया है. पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2015 में हुई शादी के बाद तीन बच्चों के बावजूद पत्नी का आचरण पिछले कुछ महीनों से बेहद संदिग्ध और आक्रामक हो गया है. उसकी पत्नी माराडीह निवासी एक युवक से लगातार घंटों मोबाइल पर बातचीत करती है. जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने पहले घर में हंगामा किया, फिर अपने कथित संबंधों को छिपाने के लिए मोबाइल फोन तोड़ दिया और ज़हर खाकर पूरे परिवार को बदनाम और फंसाने की साजिश रच दी. स

लीम पवरिया का आरोप है कि किसी तरह इलाज कराकर पत्नी की जान बचाई गई, लेकिन इसके बाद हालात और बदतर हो गए. पत्नी न सिर्फ उसी युवक से दोबारा बात करने लगी, बल्कि विरोध करने पर बार-बार ज़हर खाने, झूठे मुकदमों में फंसाने और उसे गोली मरवाने जैसी धमकियां भी देने लगी. पीड़ित पति ने कहा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार और झूठे आरोपों की धमकी से वह पूरी तरह टूट चुका है. उसकी रातें डर में कट रही है और दिन बच्चों की सुरक्षा की चिंता में गुजर रहे है. पत्नी की हरकतों से पूरे परिवार पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. अब तंग आकर पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है, ताकि उसे पत्नी की प्रताड़ना से राहत मिले और उसके मासूम बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके.

यह ही पढ़े: झामुमो नेता अफजल अंसारी ने राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, भूमि मामलों को लेकर सौंपा आवेदन 
 
संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.