Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! आज 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-...

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! आज 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा

jharkhand weather झारखंड में मौसम का यू-टर्न आज 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली हैं. पिछले 24 घंटे तक जहां आसमान साफ और धूप खिली रही, वहीं आज राज्य के कई हिस्सों में तेज बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं.

इन जिलों में ज्यादा खतरा 
मौसम विभाग के अनुसार, आज पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का खतरा हैं. इन इलाकों में हालात अचानक बिगड़ सकते हैं.

आज कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती हैं. झारखंड में वज्रपात की घटनाएं अक्सर जानलेवा साबित होती हैं. आज भी कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई हैं. बारिश और तेज हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती हैं. आज तापमान करीब 19 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे हल्की ठंड का एहसास होगा.

पिछले 24 घंटे का मौसम रिकॉर्ड
राज्य में बीते दिन सरायकेला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और यह 36 से 37 डिग्री के बीच बना रह सकता हैं. 

यह भी पढ़े: पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

झारखंड

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

बिहार

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

बिहार

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

पटना के  खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

बिहार

पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

जय श्रीराम” के नारों से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य झांकी