न्यूज़11 भारत
चंदवा/डेस्क: रामनवमी जुलूस के दौरान शहर से सेट एक धर्म विशेष के मुहल्ले स्थित धार्मिक स्थल से महावीरी जुलूस को थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह द्वारा बिना बाजा एवं नारा लगाए पार कराए जाने पर चंदवा में भारी आक्रोश देखने को मिला. मामले को लेकर कंचन नगरी, डेम टोली व पतरा टोली के सैकड़ो की संख्या में सनातन धर्मवाल्बियों ने महावीर स्थल कंचन नगरी के समक्ष जमकर विरोध दर्ज करते हुए आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान लोग काफी आक्रोशित नजर आए व प्रशासन की किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं दिखे.
सूचना के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे व प्रशासन के द्वारा लिखित समझौते के बाद करीब ढाई घंटे बाद जुलूस आगे बढ़ पाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच पतरा टोली व डेम टोली का महावीर जुलूस तिलैयाटांड़ होते गुजर रही थी. आरोप है कि एक धर्म विशेष के धार्मिक स्थल के सामने प्रशासन द्वारा जुलूस का बाजा बंद कर दिया गया व बिना नारा लगाए ही जुलूस को पार कराया गया. थाना प्रभारी रणधीर कुमार पर जुलूस में शामिल लोगों को कतारबद्ध करा कर धक्का देते हुए जुलूस पार करने का आरोप भी लगाया गया. विदित हो कि चंदवा थाना में पदस्थापित पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार का तबादल लगभग एक सप्ताह पूर्व ही सीटीसी मुसाबानी हो चुका है. इसके बावजूद भी थाना प्रभारी चंदवा थाना में जमे हुए है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Transfer: झारखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट