न्यूज़11 भारत
विष्णुगढ़/डेस्क: विगत दिनों पूर्व हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ में कुछ लोगों के द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई थी. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने काफी चिंता जताई है. दिन शुक्रवार को रामनवमी के दिन अंबा प्रसाद पीड़ित के घर विष्णुगढ़ प्रखंड पहुंची व परिजनों से मुलाकात किया तथा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. अंबा प्रसाद ने परिवारजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने का काम किया जाएगा. परिवार के लोगों ने घटना से जुड़े सभी तथ्यों को अंबा प्रसाद से साझा किया तत्पश्चात अंबा प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा भी किया एवं अंतिम संस्कार स्थल में पहुंची.
पूर्व विधायक ने इस दौरान कहा कि घटना होने के इतने दिन बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है. एक ओर यह घटना दिल्ली के निर्भय हत्याकांड से भी बुरा और भयानक है. पूर्व विधायक अंबा ने पूरे मामले को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना करार देते हुए पुलिस प्रशासन की जवाब देही पर सवालिया निशान खड़ा किया है. अंबा प्रसाद ने हजारीबाग पुलिस से मांग किया कि मामले पर तत्काल आवश्यक कदम उठाएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं.
अंबा प्रसाद ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पूरे हजारीबाग वासियो से अपील किया है कि इस लड़ाई में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है, इस रामनवमी हमें प्रण लेना है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाए, समाज में दिन-ब-दिन इस तरह की घटनाएं छोटे-छोटे बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने की घटना काफी चिंता जनक है इस पर रोक लगाने के लिए भगवान श्री राम के आदर्शों आत्मसात करने से ही रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाया जा सकता है.
पूरे हजारीबाग वासियो से अंबा प्रसाद ने हजारीबाग बंद कर एवं आरोपियों की जल्द घर पकड़ करने के दबाव बनाने हेतु अपील की है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पीड़ित के परिवार जनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं हर कदम में साथ खड़ी हूं, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अंबा प्रसाद थाना भी पहुंची एवं पुलिस से इस मामले पर हो रही कार्रवाई की वस्तु स्थिति की जानकारी ली एवं जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कहीं.
मौके पर मुख्य रूप से दानिश अहमद जिला महासचिव, कोमल कुमारी यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अख्तर, सदर विधानसभा अध्यक्ष माशूक रजा, स्थानीय मुखिया गुलाबचंद पटेल, बच्चन महतो, दिलीप सिंह, भीम कुमार, साबिर अंसारी, अभिनय, पीयूष, शहबाज़ आलम, सद्दाम अंसारी, केशु सिंह, अस्मित अग्रवाल, विनोद सिंह, छोटी लाल राम, मोहन सिंह, फुलवंत सिंह, विनोद कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- थाना प्रभारी पर धार्मिक स्थल के समीप बिना बाजा व नारा के जुलूस पार कराने का आरोप, भारी आक्रोश