रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली-...

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
शेरघाटी/डेस्क:
रामनवमी के अवसर पर डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है. पानी टंकी पर लगे धार्मिक ध्वज को हटाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, समतुलाह अंसारी (पिता साबिर मियां उर्फ बिलाई मियां) पर आरोप है कि उन्होंने पानी टंकी पर चढ़कर वहां लगे धार्मिक ध्वज को हटा दिया. इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है. लोगों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, कुछ बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी हाल में आपसी भाईचारा और हिंदू-मुस्लिम एकता को कमजोर नहीं होने देना चाहिए. वहीं, छकरबंधा थाना अध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी.
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

झारखंड

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

बिहार

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

पटना के  खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

बिहार

पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

जय श्रीराम” के नारों से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य झांकी

शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

बिहार

शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन