Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! तपिश के बीच बारिश की दस्तक, 4 दिन तक आंधी-ओले का अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! तपिश के बीच बारिश की दस्तक, 4 दिन तक आंधी-ओले का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में 6 अप्रैल 2026 से मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत की बूंदें सुकून दे रही हैं. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो चुकी हैं. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि यह बदलाव सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि अगले चार दिनों तक जारी रहेगा.

कहां ऑरेंज अलर्ट, कहां येलो अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर और दुमका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना हैं. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में येलो अलर्ट है, जहां मौसम का असर थोड़ा कम लेकिन सतर्क रहने की जरूरत हैं. 

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बनी वजह
मौसम के इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं हैं. इन हवाओं के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के इलाकों में बादलों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे लगातार बारिश और आंधी की स्थिति बन रही हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही धूल भरी आंधी भी लोगों को परेशान कर सकती हैं. 

संताल परगना में भी छाए रहेंगे बादल
संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में भी बादलों का डेरा रहेगा. यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. राजधानी रांची में तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं. पिछले दिनों की तेज गर्मी के मुकाबले यह मौसम काफी सुहावना महसूस हो रहा हैं. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में यह बदला हुआ मौसम 9 अप्रैल तक बना रह सकता हैं. 

यह भी पढ़े: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने ISIS और जैश के दो संदिग्धों को दबोचा, टॉय कार से करने वाले थे धमाके
 

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.