Jharkhand Weather: झारखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज! 6 अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

महीने के अंत में पड़ सकती है भीषण गर्मी<br/><br/>

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज! 6 अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम में परिवर्तन का दौर फिलहाल जारी रहने वाला हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, 4 अप्रैल शनिवार से 6 अप्रैल सोमवार तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इसके अलावा शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना हैं. वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है और वज्रपात भी हो सकती हैं. 

अप्रैल में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड इधर 
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहेगा. पिछले 10 वर्षों में अप्रैल, 2016 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. इस माह के अंत तक यह रिकॉर्ड टूट सकता हैं. इस दौरान जमीन में नमी नहीं मिलेगी तो उमस और गर्मी बढ़ेगी. माह के पहले सप्ताह में बारिश का सिस्टम बन रहा है, इसलिए गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा. इस महीने के अंत में हीट वेव की भी संभव हैं. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में दर्ज हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. सर्वाधिक बारिश 5.0 एमएम रामगढ़ में दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े: महिला आरक्षण बिल के लिए फिर सजेगी संसद! 3 दिनों के विशेष सत्र का केन्द्र ने किया ऐलान, फैसला विपक्ष को नहीं आया रास!
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.