गांडेय हादसा

जयती नदी हादसे में तीन बच्चों की मौत से गांडेय में शोक की लहर, परिजनों को सहायता का भरोसा

तीन मासूम बच्चों की मौत से परिवारों में पसरा है मातम, हृदयविदारक घटना ने पूरे गांडेय क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जयती नदी हादसे में तीन बच्चों की मौत से गांडेय में शोक की लहर, परिजनों को सहायता का भरोसा

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत अंतर्गत मेढो गांव स्थित जयंती नदी में मंगलवार की शाम डूबने से तीन बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांडेय में शोक की लहर फैल गई. मृतकों में गांधीनगर के आदित्य वर्णवाल और अंश गुप्ता तथा चौधरी टोला के श्रेयांश गुप्ता शामिल थे.

हादसे के बाद खडोली से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार देर रात तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गांडेय थाना लाया, जहां रातभर शव रखे गए. बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए तीनों शवों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए. इसके बाद बुधवार को तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

मृतक आदित्य वर्णवाल खोरीमहुआ मिशन स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था. उसके पिता बिक्की वर्णवाल मूल रूप से बोकारो चास के रहने वाले हैं और वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान गांडेय आए थे. वर्तमान में वह गांधीनगर में चाय की दुकान चलाते हैं. आदित्य दो भाइयों में बड़ा था.

वहीं अंश गुप्ता पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय में कक्षा सात में पढ़ता था. उसके पिता अनूप राम मजदूरी करते हैं और चूड़ा-कुटी मिल में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों में सबसे छोटा था.

तीसरा मृतक श्रेयांश गुप्ता गांधीनगर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था. उसके पिता साइकिल से फेरी का सामान बेचते हैं. तीन भाई-बहनों में श्रेयांश सबसे छोटा था.

तीनों बच्चों के शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो के जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, सचिव शब्बीर अंसारी, उपाध्यक्ष अरुण पाठक, रवि वर्मा,  समेत अन्य नेता मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

झामुमो नेताओं ने कहा कि गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर मृतकों के परिजनों को जल्द ही सरकारी स्तर पर मिलने वाले लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

वहीं गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक और पंचायत समिति सदस्य मधुमाला देवी ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

इधर राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकास संघ के संगठन जिला मंत्री मनोज मोदी भी मृतक आदित्य वर्णवाल के पिता विक्की वर्णवाल के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. मनोज मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वर्णवाल समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से परिवार को अधिक से अधिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

तीन मासूम बच्चों की मौत से जहां तीन परिवारों में मातम पसरा है, वहीं इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांडेय क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें: सिलागाईं में और भव्य स्वरूप में स्थापित होगी अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा - शिल्पी नेहा तिर्की

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.