सरायकेला-खरसावां जिले की जलछाजन परियोजनाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सरायकेला-खरसावां जिले की जलछाजन परियोजनाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सरायकेला-खरसावां जिले की जलछाजन परियोजनाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: 20 नवम्बर 2025 को लोहरदगा जिला के कुड़ु प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड की मंत्री श्रीमती दिपिका पाण्डेय सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन द्वारा राज्य स्तरीय वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर भारत सरकार के वाटरशेड-जन भागीदारी अभियान के तहत चलाए जा रहे राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावाँ जिले के सरायकेला एवं राजनगर प्रखंड में क्रियान्वित जलछाजन परियोजनाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक प्रखंड को ₹20-20 लाख की राशि से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दिपिका पाण्डेय सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया.

पुरस्कार ग्रहण कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावाँ उप विकास आयुक्त के मार्गदर्शन में जिला कृषि पदाधिकारी, जलछाजन पदाधिकारी, कर्मी और जलछाजन समितियों के सदस्य शामिल हुए. कुल लगभग 100 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

इस अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ जिले द्वारा एक स्टॉल प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें जिले में क्रियान्वित जलछाजन परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया.

ज्ञातव्य है कि झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत सरायकेला-खरसावाँ जिले के सरायकेला एवं राजनगर प्रखंड में जलछाजन परियोजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं. इसमें शामिल गतिविधियाँ हैं-

  • स्टेगरड कंटूर ट्रेंच
  • वाटर एब्जॉरबेशन ट्रेंच
  • ट्रेंच कम बंड
  • मेढ़बंदी एवं तालाब निर्माण
  • लुज बोल्डर चेक डेम एवं मिट्टी के चेक डेम
  • पौधारोपण
  • कृषि एवं बागवानी फसल उत्पादन

इस परियोजना के माध्यम से जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा, कृषि उत्पादन में वृद्धि और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: राज्य स्तरीय स्कूली खेल में जिले के खिलाड़ियों ने 13 मेडल किया अपने नाम

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

झारखंड

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा 

झारखंड

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा