न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राज्यभर में विभिन्न जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है. कई जगहों पर डैमों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच डैमों के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पतरातू, कांके, गोंदा, तेनुघाट, चांडिल और गरगा डैम का फाटक खोल दिया गया है. सभी डैमों से फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है.
रामगढ़ स्थित पतरातू डैम के दो गेट खोले गए हैं, वहीं रांची के कांके और गोंदा डैम से भी पानी की निकासी की गई है. इधर बोकारो के तेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट खोलकर करीब 9 हजार 710 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है. वहीं, चांडिल डैम के नौ गेट एक-एक मीटर तक खोले गए हैं, जिससे स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ा है.
लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के बीच निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. लोगों से नदी और तेज बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से कट जायेगा नाम! झारखंड में SIR की अंतिम तिथि करीब, 30 सितंबर से पहले जमा करें फॉर्म