Viral बॉय 'Dhoom'

छात्र आंदोलन के बीच पहुंचा Viral बॉय 'Dhoom', 'कृष का गाना सुनेगा...' सुनते ही गूंज उठा धरना स्थल

चिर-परिचित अंदाज ने बढ़ाया प्रदर्शनकारियों का उत्साह

By : Ark Sahuliyar
छात्र आंदोलन के बीच पहुंचा Viral बॉय 'Dhoom', 'कृष का गाना सुनेगा...' सुनते ही गूंज उठा धरना स्थल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर चर्चित वायरल बॉय 'धूम' की मौजूदगी ने प्रदर्शन स्थल का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह बदल दिया. अपने मशहूर अंदाज और चर्चित डायलॉग के साथ पहुंचे धूम ने आंदोलनरत छात्रों का समर्थन किया, जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं.

धूम, जो मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है, कुछ वर्ष पहले "कृष का गाना सुनेगा..." और उसके बाद अपने अनोखे अंदाज में गाए गए "दिल ना दिया..." गीत की वजह से इंटरनेट पर रातोंरात लोकप्रिय हो गया था. उसी वीडियो ने उसे सोशल मीडिया की पहचान दिलाई और आज वह लाखों लोगों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुका है.

माइक संभालते ही जोश से भर उठी भीड़
धरना स्थल पर धूम जैसे ही हाथ में माइक लेकर छात्रों के बीच पहुंचा और अपने चर्चित अंदाज में पूछा, "कृष का गाना सुनेगा...", वहां मौजूद छात्रों ने जोरदार उत्साह के साथ उसका स्वागत किया. कुछ ही क्षणों में पूरा परिसर "धूम... धूम..." के नारों से गूंज उठा. इसके बाद उसने अपना चर्चित गीत "दिल ना दिया..." सुनाया, जिससे आंदोलन के बीच माहौल कुछ देर के लिए हल्का और उत्साहपूर्ण हो गया.

'मैं पढ़ नहीं पाया, लेकिन छात्रों के हक की लड़ाई में साथ हूं'
धूम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परिस्थितियों के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सका, लेकिन छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई में उनका समर्थन करने के लिए वह यहां आया है. उसने आंदोलनकारी छात्रों के साथ धरना स्थल पर समय बिताया और उनकी मांगों के प्रति अपना समर्थन भी जताया.

सोशल मीडिया पर फिर छाए धूम
जयपाल सिंह स्टेडियम से धूम के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. आंदोलन के दौरान उनकी मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों ने उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से दूरभाष पर बातचीत करना शर्मनाक और नाटकबाजी: आदित्य साहू 

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट