श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के मुख में तुलसी-गंगाजल अर्पित कर बिनोद विश्वकर्मा ने दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के मुख में तुलसी-गंगाजल अर्पित कर बिनोद विश्वकर्मा ने दी श्रद्धांजलि

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही झामुमो नेता व बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बिनोद विश्वकर्मा  ने गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने नम आंखों से दिवंगत मंत्री के मुख में तुलसी व गंगाजल अर्पित किया तथा पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वहीं शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. सुदिव्य कुमार सोनू के करीबी माने जाने वाले बिनोद विश्वकर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए बड़े भाई, मार्गदर्शक और मित्र के समान थे. उनके आकस्मिक निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति हुई है. साथ ही पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति है. झारखंड आंदोलन में उनके योगदान, संघर्ष, सेवा, मधुर व्यवहार और जनसेवा को सदैव याद किया जाएगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान बरही से कई झामुमो कार्यकर्ता भी बिनोद विश्वकर्मा के साथ गिरिडीह पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी तथा अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: चंदवा में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, इलाके में सनसनी, रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या किए जाने की आशंका

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.