स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का अनावरण

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

By : Ark Sahuliyar
भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया. इस अवसर पर सरना प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबियों ने शामिल होकर स्व. रंथू उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रतिमा अनावरण के अवसर पर प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, मुखिया सुकेश उरांव, ग्राम प्रधान सोमरा उरांव, पहान बोलो उरांव, पुजार मंगरा उरांव, समाजसेवी सुभानी उरांव, जुगल उरांव, मंदीप महली, जतरु उरांव समेत अन्य अतिथियों ने स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. इसके बाद सरना प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इसमें विभिन्न भजन मंडलियों ने पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक अगुवाओं एवं प्रवक्ताओं ने सामाजिक एकता,आपसी भाईचारा, सरना समाज की परंपरा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे.

युवाओं को नशापान से दूर रहने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने स्व. रंथू उरांव के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्व. रंथू उरांव ने समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और लोगों को एकजुट करने में अपनी भूमिका निभाई. उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की. साथ ही युवाओं को नशापान से दूर रहने तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर विशेष जोर दिया.

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी प्रतिमा
मौके पर मुखिया सुकेश उरांव ने कहा कि स्व. रंथू उरांव सरना समाज के अगुवा रहे हैं. उन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव एवं समाज के विकास तथा उत्थान के लिए लगातार संघर्ष किया. जरूरतमंदों की मदद के लिए भी वे हमेशा आगे रहते थे. उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को समाज कभी भुला नहीं सकता. महूगांव में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन एवं सामाजिक कार्यों से प्रेरणा मिलेगी. इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोमरा उरांव, समाजसेवी सुभानी उरांव, जुगल उरांव, मंदीप महली समेत अन्य अतिथियों ने भी स्व. रंथू उरांव के जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए अपने- अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में बिरसा उरांव, मंगरा उरांव, दिलीप उरांव, विमल उरांव, जतरु उरांव, चरवा उरांव, तेलंगा उरांव, अनिल उरांव, एता उरांव, भरत टोप्पो, महादेव उरांव, अनीता उरांव, सपना उरांव, शिवराज उरांव, रामेश्वर महली, बुधवा उरांव, विमला कुमारी, सुमित्रा भगत, सुखदेव उरांव, सुकरा भगत, गोबिंद लोहरा समेत काफी संख्या में सरना धर्मावलंबी उपस्थित थे.
 

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.