हारपुर मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण, पूर्व विध...

विरोध प्रदर्शन

हारपुर मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण, पूर्व विधायक आवास का घेराव कर जड़ा ताला

5 जुलाई की घटना पर अब तक कार्रवाई नहीं, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हारपुर मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण पूर्व विधायक आवास का घेराव कर जड़ा ताला

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

 बरही/डेस्क:  चौपारण प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत हारपुर गांव में 5 जुलाई 2026 को एक महिला एवं उसके परिवार के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के चौपारण स्थित आवास का घेराव कर दिया. 

मुख्य गेट पर जड़ा ताला, दी आंदोलन की चेतावनी 
 
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आवास के मुख्य गेट पर प्रतीकात्मक रूप से ताला भी जड़ दिया. ग्रामीणों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. 

"कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन"  

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उनका आरोप है कि प्रशासन मामले में ढिलाई बरत रहा है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं. 

गौरतलब है कि हारपुर गांव में लोहे का दरवाजा लगाने को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने आवेदन मिलने की बात कही थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है.

यह भी पढ़ें: रांची के चुटिया थाने में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक युवक को पड़ा महंगा,  हिरासत में लेकर पुलिस ने लगाई क्लास

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.