मेडिकल कॉलेज के पास रेकी करता शातिर चोर गिरफ्तार स्कूल से चुराए दो गैस सिलेंडर बरामद

शातिर चोर गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज के पास रेकी करता शातिर चोर गिरफ्तार स्कूल से चुराए दो गैस सिलेंडर बरामद

​सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी

मेडिकल कॉलेज के पास रेकी करता शातिर चोर गिरफ्तार स्कूल से चुराए दो गैस सिलेंडर बरामद

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के सदर थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के समीप चोरी की नीयत से घूम रहे एक शातिर चोर को संदिग्ध परिस्थिति में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं जिन्हें उसने कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एक स्कूल से चुराया था.

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की योजना के साथ मेडिकल कॉलेज के आसपास मंडरा रहा है. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के पास से कचरवा टोला (बारालोटा) निवासी रमा भुइयां उर्फ बुचन भुइयां को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था.

​आरोपी ने पुलिस के समक्ष यह भी कबूल किया कि वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. उसने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रजवाडीह स्कूल से गैस सिलेंडरों की चोरी की थी लेकिन कोई खरीदार न मिलने के कारण उन्हें छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों सिलेंडरों को जब्त कर लिया है. इस छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर टेरेसा मिंज, पंकज कुमार तिवारी, सुजित कुमार पाण्डेय, नबी अंसारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.