पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

By : News11 Bharat
पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

सागर कुमार/न्यूज़11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क:
पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, बीएचईएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा विभिन्न ठेका एजेंसियों के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत एजीएम (सेफ्टी) द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. उन्होंने कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत सुरक्षा जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों, सीआईएसएफ प्रतिनिधियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने कार्य के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया. समारोह में सीईओ (पीवीयूएनएल) ए.के. सहगल, बिश्नु दत्ता दास जीएम (प्रोजेक्ट), मनीष खेतरपाल जीएम (ओ एंड एम), डीसी (सीआईएसएफ) तथा पीडी (बीएचईएल) ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए सक्रिय सुरक्षा संस्कृति, सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया.

कार्यक्रम के दौरान सेफ्टी सॉन्ग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर विभिन्न एजेंसियों के 70 सुरक्षा जागरूक श्रमिकों को सुरक्षित कार्य के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2026 की थीम “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety” को दोहराते हुए किया गया, जिसमें सभी को सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया.

यह भी पढ़े: बसिया: किंदिरकेला की नूरी मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा जुमा' की नमाज
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य