प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो (गुमला)डेस्क:- भरनो थाना क्षेत्र में फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया है।बीते बुधवार की रात भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित बंसी केशरी के पान दुकान,गुमटी का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे सारा सामान और नकद उड़ा ले गए।दुकानदार बंसी केशरी ने बताया कि छोटा सा गुमटी में पान के अलावा कई छोटे छोटे सामनों की बिक्री कर अपना परिवार चलाता है।लेकिन चोरों द्वारा उसे भी नहीं छोड़ा गया और चोरों द्वारा नकद समेत लगभग पांच हजार के समान की चोरी कर ली गई।इससे पूर्व भी बंसी के गुमटी में चोरी हो चुकी है।बताते चलें कि दो दिन पहले बीते मंगलवार की रात्रि को भी भरनो ब्लॉक गेट के सामने स्थित प्रति वस्त्रालय के सामने खड़ी नटवर लाल अग्रवाल का पिक वैन को भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।जिसका सुराग अभी तक नहीं लग पाया।सप्ताह भर से भरनो में चोरों की एक्टिविटी बढ़ गई है।अभी तक कोई भी चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।इधर लगातार हो रही चोरी की घटना से भरनोवासी काफी चिंतित और भयभीत हैं।
यह भी पढ़ें: गढ़वा में वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू