न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भरनो बेड़ों के बॉर्डर स्थित बनटोली गांव के पास मठयानी पहाड़ के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई. यह घटना बेड़ों थाना क्षेत्र में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही बेड़ों थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस मृतक की पहचान कराने और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए और माहौल में खलबली मच गई. पुलिस ने आसपास के लोगों और आसपास के क्षेत्र के संभावित सुराग जुटाने शुरू कर दिए है.
यह भी पढ़े: शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव का शहादत दिवस आज, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि