एकता दिवस: चंदनकियारी प्रखंड, अंचल, थाना और ओपी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

By : News11 Bharat
एकता दिवस: चंदनकियारी प्रखंड, अंचल, थाना और ओपी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी: देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल देश में अखंडता व एकता कायम करने में असरदार थे. उन्होंने कई रियासतों व सल्तनत को आजाद भारत में मिलाकर देश को एकता के सूत्र में पिरोया. उक्त बातें बीडीओ अजय वर्मा ने चंदनकियारी मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित रन फार यूनिटी के तहत अधिकारियों,कर्मियों व आमजनो के साथ आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान कहा. कहा सरदार पटेल देश के लौह पुरुष के साथ ही वे गौरव पुरुष भी थे. भारतीय राजनीति में उनकी गौरवगाथा आज भी प्रासंगिक है. वहीं भोजूडीह में स्थानीय ओपी पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अलावे आमजनो ने भी यहां आयोजित रन फार यूनिटी में भाग लिया. दूसरी ओर अमलाबाद ओपी पुलिस के तत्वाधान में भी कार्यक्रम किया गया. साथ ही बरमसिया ओपी के बरमसिया हाई स्कूल से दुबेकाटा मोड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति तक मैराथन दौड़ लगाया. मौके पर चंदनकियारी थाना प्रभारी सरज कुमार, भोजूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, भोजुडीह आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार, अमलाबाद ओपी प्रभारी रविशंकर व बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार समेत अधिकारी कर्मी व ग्रामीणों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बीजेपी की रन फॉर यूनिटी, कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिमा पर मल्यार्पण

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य