बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्लेटफॉर्म-2 पर मची अफरा-तफरी

Unidentified man's body found at Barwadih Railway

बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्लेटफॉर्म-2 पर मची अफरा-तफरी

बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेल परिसर में हड़कंप मच गया. शव स्टेशन के समीप पोल संख्या 258/2 के पास पड़ा हुआ मिला.

बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव प्लेटफॉर्म-2 पर मची अफरा-तफरी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेल परिसर में हड़कंप मच गया. शव स्टेशन के समीप पोल संख्या 258/2 के पास पड़ा हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.शव मिलने की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. 

प्रारंभिक जांच में मृतक की स्थिति को देखते हुए उसके विक्षिप्त होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.आरपीएफ सबइंस्पेक्टर आरके मिंज ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी है. घटना की जानकारी डालटनगंज जीआरपी को दे दी गई है. जीआरपी टीम के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा जाएगा.फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा का आम पहुंचा लंदन-इटली के बाजारों तक, आम उत्सव में किसानों की सफलता की कहानी बनी आकर्षण
 
संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म