मुझ जैसी अभागन कोई और न बने.. करवा चौथ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रखा व्रत

मुझ जैसी अभागन कोई और न बने.. करवा चौथ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रखा व्रत

मुझ जैसी अभागन कोई और न बने करवा चौथ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रखा व्रत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भोजपुरी सिंगर और पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में करवा चौथ का व्रत रखा. इस व्रत के दौरान ज्योति ने चांद की पूजा की और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया. लाल साड़ी में सुहागन की तरह सजीं ज्योति ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं."


हालांकि, यह व्रत ऐसे समय में रखा गया जब पवन और ज्योति के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा हैं. ये मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका हैं. ज्योति का आरोप है कि उन्हें घर से निकालने के लिए पवन ने पुलिस को बुलाया था. सोशल मीडिया पर फैंस ज्योति को हौसला देते नजर आ रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ऐसी पत्नी हर पुरुष को मिले और एक दिन ज्योति सिंह बिहार में विधायक बनेंगी.


सीएम योगी से मदद की गुहार
विवाद के बीच ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा "केंद्र और राज्य सरकार 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को आगे बढ़ाओ' जैसे नारों के बावजूद आपकी पुलिस ही एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर उस नीति का मजाक बना रही हैं." दूसरी ओर पवन सिंह ने मीडिया के सामने ज्योति सिंह पर चुनाव लड़वाने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया. पवन का कहना है कि ज्योति केवल विधायक बनने की इच्छा रखती है और उनके पिता ने भी उनसे कहा था कि बस एक बार बेटी को विधायक बनवा दो, फिर चाहे छोड़ देना.


यह भी पढ़े: फेसबुक ने अखिलेश यादव का पेज किया ब्लॉक, सपा ने लगाया आरोप, सामने आई असली वजह
 

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म