भारत के स्कूलों में 2026 से शुरू होगी AI पढ़ाई, तीसरी क्लास के छात्र भी होंगे तक...

भारत के स्कूलों में 2026 से शुरू होगी AI पढ़ाई, तीसरी क्लास के छात्र भी होंगे तकनीकी स्किल्स में माहिर

भारत के स्कूलों में 2026 से शुरू होगी ai पढ़ाई तीसरी क्लास के छात्र भी होंगे तकनीकी स्किल्स में माहिर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अप्रैल 2026 से देशभर के स्कूलों में नई पढ़ाई की शुरुआत होने जा रही हैं. शिक्षा मंत्रालय ने तीसरी क्लास से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना तैयार कर ली हैं. इसका मकसद बच्चों में तकनीकी कौशल बढ़ाना और उन्हें भविष्य की नौकरी के लिए तैयार करना हैं.


तीसरी क्लास से AI सीखना होगा अनिवार्य
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि अगले वर्ष से सभी राज्यों के स्कूलों में तीसरी क्लास के छात्रों के लिए AI का करिकुलम तैयार किया जाएगा. अभी तक यह विकल्प केवल सीबीएसई के स्कूलों में आठवीं कक्षा से उपलब्ध था. नए सत्र के साथ ही हर स्कूल के छात्र AI की बुनियादी जानकारी सीख सकेंगे.


शिक्षकों के लिए पायलट प्रोजेक्ट
सरकार ने अपने शिक्षकों के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करते हुए शिक्षण सामग्री तैयार करने का पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया हैं. इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक में प्रशिक्षित करना और बच्चों को रोचक तरीके से AI सिखाना हैं.


स्किल इंडिया इकोसिस्टम में नई पहल
केंद्र सरकार AI, वर्चुअल रियलिटी और मिक्स्ड रियलिटी जैसी तकनीकों को स्किल इंडिया इकोसिस्टम में शामिल करके छात्रों को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार कर रही हैं. 2019 में CBSE स्कूलों में AI की शुरुआत हुई थी और 2024-25 के सत्र में करीब 8 लाख छात्रों ने 9वीं-10वीं में AI विकल्प चुना.


यह भी पढ़े: मुझ जैसी अभागन कोई और न बने.. करवा चौथ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रखा व्रत
 

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म