रांची में बेकाबू थार ने मचाई तबाही, एक साथ कई लोगों को रौंदा

By : Mansi Kumari
रांची में बेकाबू थार ने मचाई तबाही, एक साथ कई लोगों को रौंदा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपा दिया. चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी के पास, सड़क किनारे चल रहे और खड़े कई लोगों को एक बेकाबू महिंद्रा थार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार जीप काफी तेज रफ्तार में थी. वाहन चालक रेलवे स्टेशन से डोरंडा की ओर जाने वाले रास्ते पर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित होते हुए वाहन ने रास्ते में मौजूद लोगों को एक के बाद एक धक्का मारना शुरू कर दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घायलों में अन्नपूर्णा नायडू, उनके बेटे कुणाल नायडू, संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव शामिल हैं. अन्नपूर्णा नायडू पेशे से टीटी हैं और रांची रेलवे में कार्यरत हैं. उन्हें और उनके बेटे को गंभीर चोटों के कारण राज हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज गुरुनानक हॉस्पिटल में चल रहा हैं. दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. मौके पर बिखरे खून और अफरा-तफरी के कारण पूरा क्षेत्र मातम में डूब गया. मृतक धर्मेंद्र कुमार, जो हटिया के सिंह मोड़ के रहने वाले थे, का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया.

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. स्थानीय लोगों ने पुलिस को आरोपी चालक की पहचान करने में सहयोग किया. आरोपी अमरावती कॉलोनी का रहने वाला है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त करने की तैयारी की जा रही हैं. घटना के बाद आसपास के इलाके में गमगीन माहौल हैं. स्थानीय लोग आरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: फरवरी में धूप ने दी गर्मी की दस्तक, दक्षिणी जिलों में 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान
 

संबंधित सामग्री

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया।