डुमरी के कब्र मोड़ के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, चालक की मौत

डुमरी के कब्र मोड़ के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, चालक की मौत

डुमरी के कब्र मोड़ के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा चालक की मौत

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत

डुमरी/डेस्क: गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र के हिसरी निवासी 32 वर्षीय समीर लकड़ा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा 26 फरवरी, गुरुवार को उस समय हुआ जब समीर लकड़ा ऑटो लेकर हिसरी से जैरागी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कब्र मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.

दुर्घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में समीर लकड़ा को घर ले गए. हालत बिगड़ने पर उन्हें उप स्वास्थ्य केंद्र डुमरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर 27 फरवरी, शुक्रवार को डुमरी थाना पुलिस के एसआई सागर हेम्ब्रम अस्पताल पहुँचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि मृतक समीर लकड़ा अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके पीछे पत्नी सहित छोटे-छोटे दो बेटे और एक बेटी गोद में हैं, जो अब पिता के साए से वंचित हो गए हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: बुंडू में बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक और एक ट्रैक्टर बरामद

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम